मांडारोड रेलवे स्टेशन पर दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन पर अवैध रूप से पार करते 10 लोगों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया। रविवार शाम गश्त के दौरान चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार दुबे ने रेल लाइन पार कर रहे लोगों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों में थाना मांडा के महुआकला निवासी बृजेश यादव, उसकी कला निवासी ओमप्रकाश प्रजापति, कंदवा निवासी अभिमन्यु सिंह, धनावल निवासी अवधेश कुमार, परोहनी निवासी सोनू, भारतगंज कस्बा निवासी धर्मेंद्र कुमार, विशाल सिंह यादव, मनीष कुमार गुप्ता, सबरी प्रयागपुर निवासी संदीप कुमार तथा थाना विंध्याचल जनपद मिर्जापुर के रैपुरी निवासी प्रवीण कुमार शामिल हैं। सभी के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।