इलाहाबाद। कानपुर रोड पर सप्लाई डिपो के पास सोमवार रात बेकाबू ट्रैक्टर ने टेंपो में टक्कर मार दिया। हादसा इतना भीषण था कि टेंपो में बैठी सवारियां छिटक कर दूर जा गिरीं। वहीं ट्रैक्टर का पिछला पहिया टूटकर अलग हो गया। टेंपो के परखच्चे उड़ गए। हादसे के भीषण जुट गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर लोगों की रूह कांप गई।
किसी तरह भीषण ने विक्रम में फंसी सवारियों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में कई घायलों की हालत नाजुक बनी है। वहीं पुलिस हादसे के आधा घंटे बाद पहुंची। इससे नाराज लोगों ने चीता सिपाहियों को धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। कुछ देर बाद पहुंचे दरोगा और सिपाहियों हाथापाई करते हुए खदेड़ लिया। कई थानों की फोर्स के साथ सीओ मौके पर पहुंची तब जाकर लोगों का आक्रोश थमा।
स्टेशन से एक टेंपो सवारी भरकर रात लगभग सवा दस बजे धूमनगंज की ओर जा रही थी। टेंपो में नौ सवारियां बैठी थीं। वहीं धूमनगंज की ओर से एक ट्रैक्टर ईंट लादकर आ रहा था। सप्लाई डिपो के पास सड़क पर सन्नाटा होने के चलते ट्रैक्टर काफी रफ्तार में था। इसी बीच ट्रैक्टर का पिछला पहिया टूट गया। जिसके चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे टेंपो में टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी की काफी दूर तक सुनाई पड़ी। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो टेंपो में फंसी सवारियों की चीख-पुकार सुनकर उनका कलेजा कांप गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद लोगों ने किसी तरह घायलों को उठाकर किनारे किया। सूचना देने के आधे घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। इस बात को लेकर लोगों में आक्रोश था। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के बाद दो सिपाही बाइक से पहुंचे तो नाराज लोगों ने दोनों सिपाहियों से भिड़ गए। उनको धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। कुछ देर बाद एक दरोगा सिपाहियों के साथ पहुंचे तो उनको भी खदेड़ लिया। सीओ नीति द्विवेदी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। तब जाकर लोगों का आक्रोश थमा। पुलिस ने ट्रैक्टर और टेंपो को किनारे किया। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला है। सूचना पाकर घायलों के घर वाले भी एसआरएन अस्पताल पहुंच गए। देर रात एसआरएन अस्पताल में कई थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी भी पहुंचे थे।
सेल्समैन अवधेश कुमार (38) पुत्र तारकनाथ निवासी जयंतीपुर, वकील हर्षिता पांडेय (26) पति क मलेश पांडेय निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, दीपू यादव चौफटका, सुजीत चौफटका, मुलायम चौफटका, आलोक दीक्षित टीपीनगर, आशीष शर्मा टीपीगनर, मो.असलम कंधईपुर।