फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Temperature : भीषण गर्मी के बीच 11-12 जून से बारिश और गरज-चमक के आसार, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Sun, 07 Jun 2026 11:19 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान में नौ से 11 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही 11-12 जून को बारिश के साथ मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन
देर रात हुई झमाझमक बारिश जमकर आंधी भी चली। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीषण गर्मी और रिकॉर्ड तोड़ तापमान से जूझ रहे संगमनगरी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग लखनऊ की ओर से जारी सात दिवसीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश, जिसमें प्रयागराज भी शामिल है में नौ और 10 जून तक लू का प्रभाव बने रहने की संभावना है। इसके बाद 11 और 12 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने के संकेत मिले हैं। शुक्रवार को भी पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


प्रयागराज में अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान

गंगा-यमुना के संगम की नगरी प्रयागराज इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। पिछले कई दिनों से अधिकतम तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज धूप, गर्म हवाओं और उमस ने जनजीवन को प्रभावित कर रखा है। ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जारी नया बुलेटिन शहरवासियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार छह जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि प्रयागराज में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन आसपास के इलाकों में मौसम बदलने से स्थानीय स्तर पर राहत महसूस की जा सकती है।

विज्ञापन

सात से नौ तक बढ़ेगी गर्मी

7 से 9 जून के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहने के कारण सूर्य की तपिश और अधिक महसूस होगी। दिन के समय तापमान में वृद्धि होने की संभावना है जबकि रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। 9 और 10 जून को प्रयागराज सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान दोपहर के समय घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए जोखिमपूर्ण हो सकता है। मौसम विभाग ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

11 और 12 जून को मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है। यदि यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो प्रयागराज में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज हो सकती है।
विज्ञापन

लू का रहेगा जबर्दस्त प्रकोप

मौसम विभाग की ओर से नौ और 10 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब है कि लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। लू की स्थिति तब बनती है जब अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच जाता है और गर्म हवाएं लगातार चलती हैं। प्रयागराज में पिछले कुछ वर्षों में जून महीने के दौरान लू की घटनाओं में वृद्धि देखी गई है। इस बार भी मई के अंतिम सप्ताह और जून की शुरुआत में तापमान ने कई पुराने रिकॉर्ड को चुनौती दी है। दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा और बाजारों में कम भीड़ इसकी गंभीरता को दर्शाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी की तीव्रता का सबसे ज्यादा असर निर्माण कार्यों, खेती-किसानी, रिक्शा-ई-रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों पर पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें