फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Temprature Prayagraj : तेजी आंधी-तूफान के साथ जमकर हुई बारिश, शहर से लेकर गांव तक मचा कोहराम

Fri, 29 May 2026 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बृहस्पतिवार की देर रात दो बजे के बाद तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक कोहराम मच गया। दर्जनों पेड़ और कच्चे मकान, टिनशेड उड़ गए। जिसमें दबकर कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगों की मौत की भी सूचना मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 80 से 100 किलोमीटर के बीच तेज आंधी, बादल गरजने, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी। 
विज्ञापन
प्रयागराज में तापमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार की देर रात दो बजे के बाद तेज आंधी और तूफान के साथ हुई बारिश से शहर से लेकर गांव तक कोहराम मच गया। दर्जनों पेड़ और कच्चे मकान, टिनशेड उड़ गए। जिसमें दबकर कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगों की मौत की भी सूचना मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को 80 से 100 किलोमीटर के बीच तेज आंधी, बादल गरजने, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की थी।

मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया था। लोगों को आंधी व बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। इस बीच मौसम में बदलाव का असर बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला।

सुबह के समय आसमान में बादलों का जमावड़ा रहा। इस बीच तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि, सुबह सात बजे के बाद आसमान साफ हो गया। मगर तेज हवाओं के चलते धूप का प्रभाव कम रहा। ऐसे में पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 5.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग की तरफ से आंधी व बारिश की चेतावनी बृहस्पतिवार की रात से लेकर 31 मई शनिवार तक के लिए जारी की गई है। अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को 37, शनिवार को 34 व रविवार को 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

सावधानियां

1-अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

2-कमजोर मकानों, कच्चे भवनों व टिन शेड से दूर रहें।

3-पेड़, बिजली के खंभे, मोबाइल टावर, होर्डिंग व निर्माणाधीन भवनों के पास खड़े न हों।

4-वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी बरतें।

5-हेलमेट अवश्य पहनें व सुरक्षित स्थान पर रुकें।

6-वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें।

7-घरों की खिड़कियां, दरवाजे व छत पर रखी ढीली वस्तुएं सुरक्षित कर लें।

8-वज्रपात के दौरान खुले मैदान, खेत, छत व ऊंचे स्थानों पर न रहें।

9-पेड़ के नीचे शरण न लें।

10-मोबाइल फोन का सीमित उपयोग करें व विद्युत उपकरणों के प्लग निकाल दें।

11-धातु की वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।

12-यदि खुले में फंस जाएं तो दोनों पैर मिलाकर नीचे झुक जाएं व जमीन पर सीधे न लेटें।

आपातकालीन स्थिति में करें संपर्क

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष

1- 0532-2641577

2- 0532-2641578मौसम विभाग की तरफ से जारी चेतावनियों को गंभीरता से लें, अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन की जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें व किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचित करें। आपकी सतर्कता ही आपकी सुरक्षा है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें