फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश बताएं, उन्होंने किसानों के लिए क्या किया - सिद्धार्थ नाथ

Sat, 01 Jan 2022 10:51 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अखिलेश यादव का परिणाम आएगा तो उन्हें जीरो ही मिलेगा। क्योंकि किसानों की हालात पर उन्होंने कुछ किया ही नहीं। इस दौरान माफिया अतीक अहमद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि हम गरीबों की जमीन कब्जा नहीं करते हैं।
विज्ञापन
siddharthnath singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि योगी सरकार के पूर्व प्रदेश में अखिलेश पांच वर्ष मुख्यमंत्री रहे। उनके पिता भी चार बार मुख्यमंत्री रहे। अखिलेश बताएं कि उनकी सरकार के दौरान उन्होंने किसानों के लिए क्या किया। कितने किसानों को फ्री बिजली दी? कितने हेक्टेयर खेत में पानी पहुंचाया? ऐसे ही कई अन्य सवाल सिद्धार्थ नाथ ने अपने आवास पर संवाददाताओं से हुई बातचीत में उठाए।

विज्ञापन

सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि अखिलेश यादव का परिणाम आएगा तो उन्हें जीरो ही मिलेगा। क्योंकि किसानों की हालात पर उन्होंने कुछ किया ही नहीं। इस दौरान माफिया अतीक अहमद को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि हम गरीबों की जमीन कब्जा नहीं करते हैं।

अतीक के बेटे द्वारा रंगदारी मांगने और मारपीट की घटना का वीडियो सामने आया है। अभी चंद रोज पहले ही उनके परिवार के लोगों ने कहा था कि वह गरीबों को जमीन दे रहे हैं। अगर ऐसा है तो उनके बेटे पिस्टल निकालकर लोगों को धमका क्यों रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें