फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फंदे से लटका मिला किशोर का शव, चाची पर एफआईआर दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह बांस के मचान पर 17 वर्षीय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चाची के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी किशोर के चाचा और चाची से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से बलिया का रहने वाला परिवार वर्ष 2021 से किराये पर रहता था। परिवार यहां खेती करता है। बड़ा पुत्र 17 वर्षीय किशोर परिवार की सहायता के साथ ही तैयारी करता था। बृहस्पतिवार सुबह लोग कछार में टहलने के लिए पहुंचे तो देखा कि किशोर वहां बांस मचान में फंदे से लटक रहा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पिता का आरोप है बेटा काफी दिनों से परेशान चल रहा था। कुछ दिन पहले उसकी चाची घर छोड़कर चली गई थी, जिसपर चाचा की ओर से दबाव बनाए जाने पर वह उन्हें पांच दिन बाद खोजकर वापस घर ले आया था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। बुधवार रात वह घर से निकला और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृत किशोर के पिता की तहरीर पर आरोपी चाची के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पिता के अनुसार, बेटा 12वीं पास कर चुका था।
इंस्पेक्टर नैनी बृज किशोर गौतम ने बताया कि मृतक किशोर व उसकी चाची का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर चाची से पूछताछ की जा रही है। मृतक का चाचा 10 दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा है। सहायक पुलिस आयुक्त करछना सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें