कहरा गांव के एक किशोर से पड़ोस की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम जब परवान चढ़ा तो इसकी भनक गांव में होने लगी। विवाहिता के मायके व ससुराल के लोग भी जान गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव भी पैदा हो गया।
उतरांव थाना क्षेत्र के कहरा गांव में दबंगों ने एक नाबालिग को निर्वस्त्र करके पीटा। साथ ही नग्न अवस्था में उसकी पिटाई का वीडियो भी बना लिया। अब वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। घटना की जानकारी होने पर नाबालिग के परिजन उनके घर पहुंचकर माफी मांग कर अपने बच्चे को घर ले आए। अब किशोर ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
कहरा गांव के एक किशोर से पड़ोस की ही एक विवाहिता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों का प्रेम जब परवान चढ़ा तो इसकी भनक गांव में होने लगी। विवाहिता के मायके व ससुराल के लोग भी जान गए। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव भी पैदा हो गया। किशोर की मां उतरांव के कैथवल स्थित बाग के पास लकड़ी बिनने के लिए गई हुई थी। जहां वह किशोर भी लकड़ी लेने के लिए लिए पहुंच गया।
इस बात की जानकारी होने पर विवाहिता की ओर से आधा दर्जन दबंग बाइक से आए और किशोर को अगवा कर घर ले गए। आरोप है कि कमरे में बंद कर कपड़े उतारकर उसकी पिटाई की गई। साथ ही इसका वीडियो भी बना लिया। कहीं शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी। किशोर ने जब थाने में इसकी शिकायत की तो वीडियो को वायरल कर दिया गया।