फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : किशोरी को छोड़ने की मांग, सात घंटे तक मोबाइल टावर पर चढ़ा रहा किशोर

Wed, 01 Jul 2026 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती बाजार के पास मंगलवार को नाराज किशोर बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किशोरी को छोड़ने की मांग करते हुए टावर से कूदने की धमकी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब सात घंटे के बाद देर शाम बारिश के बीच किशोर को सुरक्षित नीचे उतारा।
विज्ञापन
पुरामुफ्ती में टावर पर चढ़ा किशोर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती बाजार के पास मंगलवार को नाराज किशोर बंद पड़े मोबाइल टावर पर चढ़ गया। किशोरी को छोड़ने की मांग करते हुए टावर से कूदने की धमकी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब सात घंटे के बाद देर शाम बारिश के बीच किशोर को सुरक्षित नीचे उतारा। सोमवार को एयरपोर्ट थाना क्षेत्र का रहने वाला किशोर फतेहपुर घाट के पास रिश्तेदार के यहां आया था। मंगलवार को वह पूरामुफ्ती बाजार पहुंचा और मोबाइल टावर पर चढ़ गया। दोपहर करीब 12 बजे सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। किशोर को नीचे उतारने की कोशिश की तो वह कूदने की धमकी देने लगा।

विज्ञापन



विज्ञापन



परिवार के सदस्य और रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी।इस दौरान बताया गया कि कुछ दिन पहले वह गांव की एक किशोरी को अपने साथ ले गया था। एयरपोर्ट थाने में मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी। बाद में किशोरी को खोजकर वन स्टॉप सेंटर भेजा गया था। किशोर को न्यायालय से राहत मिल गई थी। किशोर उसी किशोरी को छोड़े जाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा। शाम करीब सात बजे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने उसे नीचे उतारा। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि किशोर को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

शिकायत पर की गई थी मारपीट

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया था कि उनकी 16 वर्षीय बेटी को गांव का ही किशोर 20 अप्रैल को बहलाकर ले गया था। शिकायत लेकर वह किशोर के घर पहुंची तो उसे मारापीटा गया। इसके बाद पीड़िता ने 24 अप्रैल को एयरपोर्ट पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें