फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़: प्रेम प्रसंग में किशोरी की हत्या, परिजन एक-दूसरे पर हत्या का आरोप

Thu, 29 Oct 2020 04:13 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर साधना (17) पुत्री रामबरन की हत्या कर दी गई। मृतका और उसके प्रेमी के परिजन एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें प्रेमी और उसके परिवार के छह लोग घायल हो गए। मारपीट में मृतका के भाई को भी गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मामले में समझौता कराने वाले प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ताला निवासी राजकुमार उर्फ राजा का बगल की रहने वाली साधना से प्रेम चल रहा था। कुछ दिन पहले दोनों घर से भागे थे, लेकिन दो दिन बाद ही लौट आए। मंगलवार को दोनों भरत मिलाप का मेला देखने के लिए घर से निकले थे। बुधवार की सुबह साधना अपने घर न जाकर राजकुमार उर्फ राजा के घर पर ही रुक गई, जिसे लेकर दोनों के परिजनों के बीच विवाद होने लगा। बाद में दोनों पक्ष प्रधान अयोध्या प्रसाद गुप्ता के घर पहुंचे, जहां पंचायत के दौरान तय हुआ कि राजकुमार के परिजन साधना के घरवालों को 30 हजार रुपये देेकर मामले को रफादफा कर दें।

समझौते के बाद साधना अपने घर चली गई। शाम करीब साढ़े पांच बजे प्रेमी राजकुमार के घर के सामने साधना की लाश मिली, जिसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगाकर लाठी-डंडे चलाने लगे। इस दौरान साधना का भाई अखिलेश (32) व प्रेमी राजकुमार उर्फ राजा (19), उसका भाई धर्मराज (18), पंकज (14) पुत्र दूधनाथ, पप्पूराम (40), राजेंद्र (45) व लालती (40) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। साधना का भाई अखिलेश राजकुमार व उसके परिवार वालों पर फांसी पर लटकाकर उसे मारने का आरोप लगाता रहा। वहीं राजकुमार का कहना था कि साधना को उसके घरवालों ने मारकर मेरे घर के सामने फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रधान समेत चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें