स्कूल आने-जाने के दौरान एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सरांय कला गांव का नारायण पटेल उसकी हाईस्कूल में पढ़ने वाली बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। आरोप है कि 20 दिसंबर को बाजार से लौटते समय आरोपी ने किशोरी के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।