फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेकाबू कार की टक्कर से किशोर की मौत, अधेड़ घायल

Mon, 06 Apr 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
घूरपुर थाना क्षेत्र के कांटी गांव के सामने बेकाबू कार ने किशोर समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। अस्पताल में किशोर को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल अधेड़ को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मो. सैफान पुत्र वकील (8) निवासी कांटी थाना घूरपुर रविवार को शाम 4 बजे गांव के सामने रीवां रोड हाईवे पर किसी काम से आया था। रीवां की ओर से आ रही बेकाबू कार ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए किशोर को चपेट में ले लिया तथा साइकिल से गौहनिया जा रहे राम कैलाश बिंद पुत्र धनुर्धारी (55) निवासी कांटी को भी टक्कर मार दी।
घटना की सूचना पर मौके पहुंचे चौकी इंचार्ज गौहनिया अनुराग यादव ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसरा भेजा। जहां डाॅक्टरों ने किशोर मोहम्मद सैफान को मृत घोषित कर दिया गया तथा गंभीर रूप से घायल राम कैलाश को स्वरूप रानी अस्पताल के रेफर कर दिया गया। किशोर की मौत से घर में कोहराम मच गया तथा गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार समेत मौके से भाग गया।
विज्ञापन

मृतक किशोर तीन भाई व दो बहनों में छोटा था तथा प्राथमिक विद्यालय कांटी में कक्षा 2 का छात्र था। उसके पिता वकील ऑटो चलाकर परिवार का भरणपोषण करते हैं। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे से वाहन के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने वाहन के शीघ्र पकड़ में आने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें