फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दोस्तों संग पक्का तालाब में नहाने गया किशोर डूबा, तीन घंटे बाद मिला शव

विज्ञापन
शव मिलने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
संदीपनघाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज स्थित पक्का तालाब में बुधवार दोपहर नहाते समय 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मूरतगंज के वार्ड-19 धर्मराज नगर के जिल्लापर निवासी कृष्णा प्रसाद उर्फ केशव (13) पुत्र वीरेंद्र कुमार पटेल बुधवार दोपहर अपने कुछ दोस्तों के साथ पक्का तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किशोर का शव तालाब से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किशोर के पिता वीरेंद्र कुमार पटेल ने बताया कि कृष्णा प्रसाद तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। वह कक्षा छह का छात्र था। दोपहर में वह दोस्तों के साथ नहाने गया था। देर तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की गई, तभी तालाब किनारे उसके कपड़े मिलने और डूबने की सूचना मिली। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शव मिलने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद

शव मिलने के बाद लगी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें