प्रियांशु पुत्र प्रमोद राय कर्नलगंज के सलोरी में रहता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त उत्कर्ष के साथ नारायण आश्रम के पास स्थित गंगा घाट पर गया। इसके बाद दोनों गंगा नदी में नहाने लगे।
दोस्त शिवकुटी में नारायणी आश्रम के पास दोस्त संग स्नान करते वक्त प्रियांशु राय(17) गंगा में डूब गया। गोताखोरों ने उसकी बहुत तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि सुबह एक बार फिर से तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
प्रियांशु पुत्र प्रमोद राय कर्नलगंज के सलोरी में रहता है। मंगलवार को वह अपने दोस्त उत्कर्ष के साथ नारायण आश्रम के पास स्थित गंगा घाट पर गया। इसके बाद दोनों गंगा नदी में नहाने लगे। इसी दौरान तेज बहाव के चलते वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
उत्कर्ष ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद नाविक उसे बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। लेकिन तब तक वह गहरे पानी में डूब चुका था। जानकारी पर परिवार के लोग और फिर शिवकुटी पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन
गोताखोरों के साथ पहुंच गई। गोताखोरों के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी लगाई गई लेकिन सफलता नहीं मिली। शिवकुटी एसओ मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सुबह एक बार फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा।