कस्बे में रविवार देर शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कैथाना मोहल्ला निवासी मो. शाकिब (16) रविवार को शाम साइकिल से बाजार घर का सामान लेने जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह आरओबी के नीचे स्टेशन रोड के पास पहुंचा कि बाइक की साइकिल में टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ा।
इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।