सोनाई गांव के मजरा छोटी सोनाई हाई वोल्टेज तार टूटने से छपरे मैं लगी आग गृहस्थी का सारा सामान जल
छोटी सोनाई गांव में रविवार सुबह हाई वोल्टेज तार गिरने से छप्पर में आग गई है। आग से गृहस्थी का सामन जल गया। रविवार सुबह सोनाई गांव के शैलेश कुमार के छप्पर के पास हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर गया जिसकी चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। आग से गृहस्थी का सारा सामान आदि जल गया। आसपास के लोगों ने तार टूटने की सूचना बिजली विभाग को देते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, करछना के नीबी गांव में ग्रामीण संजय तिवारी के आम के बगीचे में आग लग गई। आग से आम के 12 पेड़ जल गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं कोरांव के बड़ोखर गांव में रविवार को दोपहर खेत में आग लग गई। इस दौरान ग्रामीणों की सूचना पर फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।