हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के ग्राम बनकट में रविवार सुबह 13 वर्षीय किशोर की रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
सर्वेश कुमार भारतीया पुत्र शिव मूरत भारतीया घर के पास खेत में ट्रैक्टर के पास खड़ा था। इस दौरान वह रोटावेटर में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोपहर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों के अनुसार सर्वेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह मोहम्मदी हाई स्कूल बरौत में सातवीं कक्षा का छात्र था।
बरौत क्षेत्र के बनकट गांव में मृतक किशोर सर्वेश भारतीया की फाइल फोटो।