फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किशोरी से दुष्कर्म, बेहोश होने पर मृत समझकर झाड़ियों में छोड़ा

Wed, 05 Aug 2026 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायइनायत थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हंडिया थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय किशोरी बचपन से अपने ननिहाल में रहती है। रविवार रात करीब आठ बजे वह घर से कुछ दूर दुकान से सब्जी मसाला लेने गई थी। आरोप है कि वापस आते समय रिश्तेदारी में आए एक युवक ने उसे रास्ते में पकड़ लिया। उसने कपड़े से मुंह दबाकर चाकू की नोक पर साथी के साथ बाइक से काफी दूर ले गया। सड़क किनारे झाड़ियों में दोनों ने दुष्कर्म किया। बेहोश होने पर युवकों ने उसे मृत समझ लिया। उन्होंने किशोरी के ऊपर घास डालकर ढक दिया और भाग गए।
विज्ञापन

काफी देर बाद होश आने पर किशोरी किसी तरह गांव के एक युवक की मदद से घर पहुंची। उसने परिजनों को आपबीती बताई। सोमवार को पीड़िता मां के साथ थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें