फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: संदिग्ध हालत में किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
धान की कटी फसल पानी से हुई बर्बाद
विज्ञापन
घर के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में चुल्ले में झूल कर जान दे दी। परिजनों को सूचना होने पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे फौजशाह की रहने वाली खुशी (16) पुत्री पप्पू अपनी मौसी राम कली पत्नी छेदीलाल के यहां रहती थी। शनिवार को शाम के समय घर के सारे सदस्य खेत गए थे। खुशी घर पर अकेली थी। खेत से लाैटने पर परिजनों ने देखा कि खुशी मृत हालत में चुल्ले से साड़ी के फंदे पर झूल रही थी। ऐसा देखकर घर में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कथित ताैर पर बचपन से खुशी के माता-पिता में अनबन हो जाने पर वह गांव छोड़ कर चले गए। दोनों ने अलग-अलग शादी कर कहीं रहने लगे हैं। बचपन से ही खुशी अपनी मौसी रामकली पत्नी छेदीलाल के यहां रह रही थी। खुशी के मौसी का कहना है कि खुशी को मिर्गी की बीमारी थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सच्चाई सामने आएगी। संवाद

धान की कटी फसल पानी से हुई बर्बाद

धान की कटी फसल पानी से हुई बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें