समय रैना ने दर्शकों से संवाद करते हुए कहा कि कॉमिकस्टॉन सीजन-2 का विजेता एक कॉमेडियन जो देखने लायक है। इस पेशे में आने से पहले कविता, गिटार, शतरंज, टेबल टेनिस और सुबह नौ से पांच की नौकरी के लिए प्रयास किया है। वह आपके सामने खड़ा है। इसने इस करियर को अपने दिल और आत्मा की आवाज को सुनकर चुना है। प्रिंटिंग इंजीनियरिंग का यह छात्र अपनी हास्य शैली और अंदाज के चलते आपके सामने खड़ा है। इसलिए दिल थामकर अब हंसी ठिठोली के तैयार हो जाइए।
उन्होंने कहा कि आप लोगों की आदत है पहली लाइन सुनकर ही वाह-वाह करने की। क्या पता असली मजा अगली पंक्ति में हो। इसके बाद समय ने एक से बढ़कर एक चुटकले अपने अंदाज में सुनाए। दर्शक हंसते हुए लोटपोट होते रहे और वन्स मोर-वन्स मोर कहते रहे।
ये आयोजन भी हुए
पहले दिन ट्रिपलआईटी छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। ग्रैफिटी क्रासॅरोड, लेजर टैग, इंट्रोवर्स, फेस पेंटिंग, स्टैंड अप, साइकेडेलिया, फुटलूज फाइनल्स, इनोवेशन फाइनल्स, पानी पुरी जंक्शन, मोमोज जंक्शन, बैंड, नाइट ऑन बोर्ड्स और सिल्वर स्क्रीन जैसे कार्यक्रमों में छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शुक्रवार की शाम रहेगी ऐश किंग के नाम
ट्रिपलआईटी में ‘इफ्फेर्वेसेंस’ में दूसरे दिन की शाम ऐश किंग के नाम रहेगी। नौ दिसंबर यानी शुक्रवार की शाम ब्रिटिश-इंडियनगायक, गीतकार एवं संगीतकार आशुतोष गांगुली अपनी प्रस्तुति देंगे, जिन्हें ऐश किंग के नाम से भी जाना जाता है और प्ले बैंक सिंगिंग की शुरुआत फिल्म ‘दिल्ली-6’ से की थी।10 दिसंबर की शाम भारतीय गायक, संगीतकार, गीतकार एवं अभिनेता दर्शन रावल धमाल मचाएंगे। वह स्टार प्लस के म्यूजिक रिएलिटी शो इंडियाज रॉ स्टार के वर्ष 2014 के उपविजेता भी रह चुके हैं।