इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश
आईईआरटी से इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, प्लास्टिक टेक्नालाॅजी, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, कंस्ट्रक्शन टेक्नालाॅजी, पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग, पावर प्लांट इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल इंजीनियरिंग, टूल इंजीनियरिंग, रेफ्रीजरेशन एंड एयर कूलिंग इंजीनियरिंग और ट्यूब वेल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा होता है। इन्हीं कोर्स के लिए मारामारी होती है। इन कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क 19,840 रुपये है। काउंसिलिंग के दाैरान विद्यार्थी को एक हजार रुपये पंजीकरण शुल्क और एक हजार रुपये काॅसन मनी जमा करना होगा। प्रवेश पाने के लिए कुल 21840 रुपये माैके पर ही जमा होगा।