फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगोड़ा आईपीएस मणिलाल पाटीदार की संपत्ति कुर्क करने के लिए टीम रवाना 

Sun, 04 Jul 2021 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्थित पैतृक घर पर कुर्की की कार्रवाई के संबंध में नोटिस चस्पा किया गया था। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी उनके हाजिर न होने पर पुलिस ने कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के लिए अर्जी द थी।
विज्ञापन
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा के पूर्व एसपी और भगोड़े आईपीएस  मणिलाल पाटीदार की संपत्ति कुर्क करने की अनुमति मिलने के बाद रविवार को दो टीमें राजस्थान के लिए रवाना हो गई हैं। पाटीदार लंबे समय से फरार चल रहे हैं और कुछ महीनों पहले उनके खिलाफ दर्ज मामले की विवेचना कर रही एसआईटी के विवेचक ने कोर्ट से अनुमति लेकर 82 की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


तब उनके राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्थित पैतृक घर पर कुर्की की कार्रवाई के संबंध में नोटिस चस्पा किया गया था। निर्धारित अवधि बीतने के बाद भी उनके हाजिर न होने पर पुलिस ने कोर्ट में कुर्की की कार्रवाई के लिए अर्जी द थी। जिस पर अनुमति मिलने के बाद दो टीमें राजस्थान के लिए रवाना कर दी गई हैं।

गौरतलब है कि विवेचक की ओर से पाटीदार की कुछ संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। इन्हीं संपत्तियों को कुर्क करने के लिए टीम रवाना हुई है। इस बारे में एसआईटी के विवेचक आशुतोष मिश्र से बात करने की  कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें