हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करते लोग। संवाद
नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य जनजाति सांस्कृतिक समागम में हिस्सा लेने के लिए कोहड़ार से वनवासी आश्रम के बच्चों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का दल शनिवार करो रवाना हुआ। अध्यक्षता समाजसेवी संजय केसरवानी (पप्पू) कर रहे हैं। सांस्कृतिक मंच पर क्षेत्र के बच्चे अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे।
मौके पर ब्लॉक प्रमुख गंगा प्रसाद मिश्र, असर्फी लाल जैन, प्रधान राजेश प्रजापति, अश्वनी जैन, रंजय मिश्रा, आशुतोष तिवारी, मुन्ना मिश्रा आदि रहे।