उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रयागराज मंडल का धरना प्रदर्शन शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर शुरू हुआ। धरने को संबोधित करते हुए निवर्तमान एमएलसी सुरेश कुमार त्रिपाठी ने कहा शिक्षकों की सेवा सुरक्षा और पदोन्नति की धाराओं को जो समाप्त किया गया है। वहीं, शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ला को सौंपा। इस दौरान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री नरेंद्र वर्मा, पूर्व महामंत्री इंद्रासन सिंह, पूर्व विधायक डॉ. प्रमोद मिश्रा, हेमराज सिंह आदि मौजूद रहे।