स्वच्छता पखवाड़े के तहत छावनी परिषद की ओर से शनिवार को आयुष व छावनी सामान्य चिकित्सालय में पौधरोपण किया गया। इस दौरान अमरूद, आम सहित कई प्रकार के पौधे रोपित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सफाई निरीक्षक अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर सुभाष कुमार, इंद्रजीत, रविशंकर, प्रेमबाबू, संजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।