फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विवि के कर्मचारी, शिक्षक देंगे दो-दो दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों ने भी कमान संभाल ली है। सभी ने अपनी स्वेच्छा से दो-दो दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है और इनमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह भी शामिल हैं।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह का कहना है कि केरल में आई बाढ़ के दौरान भी मुक्त विश्वविद्यालय के कर्मचारियों और शिक्षकों ने 1.67 लाख रुपये का आर्थिक सहयोग किया था। यह धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा कराई गई थी। इस बार भी मुक्त विवि के कर्मचारियों और शिक्षकों ने आगे बढ़कर अपनी स्वेच्छा से दो-दो दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है।
प्रो. सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा और ऐसे में हम सबको आगे बढ़कर आर्थिक वर्ग से कमजोर वर्ग के लिए कुछ करने की जरूरत है और शिक्षकों एवं कर्मचारियों का यह कदम उसी दिशा में एक छोटा सा प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें