फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी नैक ग्रेडिंग में बन सकती है रोड़ा

Sun, 24 Mar 2019 12:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन

नैक ग्रेडिंग के लिए नैक की टीम 26 मार्च को इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में आ रही है। टीम के आने से पहले परिसर में साफ-सफाई तेज हो गई है। छुट्टी के दिन भी विभागों के दफ्तर खुले रहे और विभागाध्यक्ष दिनभर अपने दफ्तरों में बैठकर तैयारी में जुटे रहे। हालांकि इविवि में शिक्षकों की कमी नैक ग्रेडिंग में रोड़ा बन सकती है, क्योंकि इविवि प्रशासन शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका है।नैक की टीम इविवि से जुड़े विभिन्न पक्षों का मूल्यांकन  करेगी।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में तकरीबन 26 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और शिक्षकों की संख्या तीन सौ के आसपास है, जो विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के तय मानक से काफी कम है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पिछले साल ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी थी और अब तक प्रक्रिया पूरी भी हो गई होती लेकिन आरक्षण रोस्टर के मसले को लेकर हुए विवाद के कारण शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया रोक दी गई। नैक की टीम के समक्ष विश्वविद्यालय के सभी विभागों को अपने उपलब्धियों की जानकारी देनी होगी और अगले पांच वर्षों की अपनी कार्ययोजना के बारे में भी बताना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बाकी तैयारियां तो पूरी कर ली हैं लेकिन शिक्षकों की कमी अब तक दूर नहीं की जा सकती है और मूल्यांकन का एक बिंदु यह भी होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें