संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के इफको पुलिस चौकी अंतर्गत बीरकाजी गांव में राजेन्द्र विश्वकर्मा परिवार सहित रहते हैं। मूलरूप से कानपुर के रहने वाले विश्वकर्मा गांव में एक प्राइवेट विद्यालय चलाते हैं। परिजनों के अनुसार शिवांगी कक्षा आठ की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर पूरा परिवार एक कमरे था और शिवांगी बगल के कमरे में टीवी देख रही थी। बताया कि दोपहर में उसका छोटा भाई किसी काम से कमरे में गया तो बहन को फांसी पर लटकता देख चीख पड़ा। शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह के साथ ही इफको पुलिस चौकी इंचार्ज रामकेवल यादव मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में तथा वहां जुटे लोग यह चर्चा करते देखे गए कि आखिर इतनी कम उम्र में शिवांगी ने मौत का रास्ता क्यों चुन लिया। इसे लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।