भीरपुर। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा में प्रधानाचार्य डा. संतोष कुमार शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को विद्यालय से भड़ेवरा बाजार तक शिक्षकों और छात्रों ने प्रवेश रैली निकाली।
प्रधानाचार्य ने क्षेत्र के अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में अपने बच्चों का प्रवेश कराने का आग्रह किया। रैली में मनोज शंकर तिवारी, रमेश चंद्र, सुरेश सिंह, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, सीमा सिंह, रामेश्वर सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।