फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती काउंसलिंग में धांधली का आरोप

Thu, 18 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) की अगुवाई में सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में चल रही 16448 सहायक अध्यापकों की भर्ती की काउंसलिंग में धांधली का आरोप लगा है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का आरोप है कि बीएसए जयकरन यादव शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने अभ्यर्थियों को बिना कोई अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए काउंसलिंग में शामिल कर रहे हैं जबकि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने कार्यरत अभ्यर्थियों को अपने विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया है। आवेदन करने वालों ने आरोप लगाया है कि बीएसए बीएलएड, डीएड के दूसरे जिले के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में शामिल कर रहे हैं। इनका आरोप है कि 15 हजार चयनित शिक्षकों के नाम और गुणांक जारी किए बिना ही काउंसलिंग करवा रहे हैं। ऐसे में बड़े पैमाने पर धांधली की संभावना है। आरोप लगाने वालों में शुभम मिश्र, पंकज सिंह, विनोद कुमार सिंह, विकास शुक्ल, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित कई अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें