इलाहाबाद। राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए चल रही एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती में बृहस्पतिवार को कुल 167 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की।
काउंसलिंग के लिए बुलाए गए 335 महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों में से मात्र 167 ही पहुंचे। पुरु़ष वर्ग में एलटी ग्रेड अंग्रेजी एवं कामर्स तथा महिला वर्ग में गणित-विज्ञान तथा जीव विज्ञान के अभ्यर्थियों को बुलाया गया था।