फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हापुड़ की शिक्षिका की संदिग्ध दशा में मौत, कमरे में मिला शव, छुट्टी लेकर आई थीं बहन के घर

Mon, 27 Oct 2025 05:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हापुड़ जिले के आर्य इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षिका सरिता (52) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह इन दिनों छुट्टी लेकर प्रयागराज में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के आर्य इंटर कॉलेज में तैनात शिक्षिका सरिता (52) की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। वह इन दिनों छुट्टी लेकर प्रयागराज में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थीं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल हार्टअटैक से मृत्यु की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन


आर्य इंटर कॉलेज हापुड़ में तैनात शिक्षिका सरिता (52) कई दिनों से छुट्टी लेकर अपनी बहन के घर जार्जटाउन इलाके सोहबतियाबाग में आई थी। सोमवार को वह बेसुध हालत में फर्श पर पड़ी मिलीं। बहन ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रारंभिक जांच में हार्टअटैक से मौत की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें