फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन करने मास्क लगाकर पहुंचे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन पर भी कोरोना का खौफ तारी है। पहले दिन केंद्रों पर आधे परीक्षक ही पहुंचे और अधिकतर मास्क लगाकर ही गए थे। सोमवार को जिले में 3.72 फीसदी कॉपी ही जांचीं गईं। केंद्रों पर 58 फीसदी परीक्षक ही मूल्यांकन के लिए आए। सबसे अधिक 88 फीसदी परीक्षक केसर विद्यापीठ मूल्यांकन केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन

मूल्यांकन के लिए जिले में आवंटित कुल 11 लाख 97 हजार 117 कॉपियों में से 45400 का मूल्यांकन (3.723 फीसदी ) हुआ। पहले दिन के मूल्यांकन के बाद अब 1151717 कॉपी जांचीं जानी हैं। भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में सबसे अधिक 15166, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 8166, राजकीय इंटर कॉलेज में 5697, डॉ. केएन काटजू इंटर कॉलेज 4992, क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज 3649, जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज 3301, अग्रसेन इंटर कॉलेज 1360, केपी इंटर कॉलेज 1277, केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज 1225 कॉपी जबकि सबसे कम 567 (0.66 फीसदी ) कॉपी जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में जांचीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें