फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : शिक्षक पर बच्चों के बाल काटने का आरोप, अभिभावक ने थाने में दी तहरीर

Fri, 18 Jul 2025 10:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

बहरिया बाजार स्थित शासकीय मदरसा गुलशने अजमेर के एक शिक्षक पर दो बच्चों के बाल काटकर मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। अभिभावक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आहत बच्चे स्कूल जाने को तैयार नहीं।
विज्ञापन
छात्र की पिटाई और बाल काटा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहरिया बाजार स्थित शासकीय मदरसा गुलशने अजमेर के एक शिक्षक पर दो बच्चों के बाल काटकर मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। अभिभावक ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आहत बच्चे स्कूल जाने को तैयार नहीं। मऊआइमा थाना क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी इरफान खान के दो बच्चे बहरिया बाजार स्थित शासकीय मदरसा गुलशने अजमेर में पढ़ते हैं। बड़ा बेटा मोहम्मद अब्दुल रहमान खान कक्षा तीन और छोटा मोहम्मद अहमद रजा खान दो में पढ़ते हैं। बृहस्पतिवार को इरफान खान ने बहरिया थाने में अध्यापक कारी मोहम्मद आयूब की शिकायत की। शिक्षक पर बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।

शिकायत पर पुलिस जांच करने के लिए मदरसा पहुंची तो आरोपी शिक्षक नहीं मिले। थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। मदरसा के शिक्षक द्वारा बच्चों के बाल काटे जाने की जानकारी मिली है। यह गलत है ऐसा नहीं करना चाहिए। उनको हिदायत दी जाएगी। आदत में सुधार न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें