2831 सैंपल की जांच, 500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा पोषण भत्ता
प्रयागराज। देश को टीबी मुक्त करने के लिए 14 दिनी अभियान के तहत जिले में 302 टीमों ने 45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की और 2831 सैंपल की जांच की गई। जांच के दौरान 159 लोगों को टीबी से ग्रस्त पाया गया। इन सभी लोगों की दवा इलाज का इंतजाम करने के साथ सरकार की ओर से 500 रुपये प्रतिमाह पोषण भत्ता भी दिया जाएगा।
राष्ट्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि चिह्नित 159 मरीजों मेें 145 का इलाज शुरू कर दिया गया है। अन्य मरीजों का 48 घंटे के भीतर स्वास्थ्य विभाग इलाज शुरू कराएगा। सीएमओ मेजर डॉ. गिरजा शंकर बाजपेयी ने बैठक के दौरान बताया कि सभी मरीजों के इलाज और पोषण भत्ता की व्यवस्था की गई है। पोषण भत्ता राशि मरीजों के खाते में भेजी जाएगी। इलाज के दौरान सभी मरीजों की निगरानी क्षय रोग विभाग करेगा।