फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रास्ता रोकने के आरोप में दफन नहीं हुआ ताजिया

Sat, 27 Jun 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो कैप्शन आनापुर में नहीं उठा ताजिया मौके पर पुलिस प्रशासन के लोग
विज्ञापन
नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस के दौरान विवाद हो गया। जिसके कारण ताजिये को दफन नहीं किया जा सका। ताजियादारों ने दूसरे पक्ष पर पारंपरिक रास्ता रोकने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर उन्होंने जिलाधिकारी को बुलाने और समस्या के स्थायी समाधान तक ताजिया न उठाने की मांग की। ताजियादार कई साल से इसी रास्ते का उपयोग करने का दावा कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह और इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया लेकिन ताजियादार अपनी मांग पर अड़े रहे। देर रात तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें