फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कबीरपंथी संतो का समागम, कीर्तन-भंडारा आयोजित

Sat, 27 Jun 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करमा। करमा में कबीरपंथी संत भंडारा में प्रसाद ग्रहण करते हुए
विज्ञापन
क्षेत्र बाजार में स्थित श्री सद्गुरु बाबा कृपा दास आश्रम जायसवाल कुटी में बृहस्पतिवार काे कबीरपंथी विचारधारा से जुड़े संतों का समागम हुआ। जिसमें कबीर की विचारधारा से संबंधित उपदेश दिए गए तथा गुरु और ईश्वर की महिमा का बखान किया गया। इस दाैरान भजन-कीर्तन और भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दाैरान संतो को एच़ के़ जायसवाल सभा प्रयागराज के मंत्री जयप्रकाश जायसवाल ने अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया और महंत श्री कौशल दास ने संतों का आभार जताया। समागम में संत सत्यानंद त्यागी, नरेंद्र कुमार, त्रिभुवन नाथ एडवोकेट, धर्मेंद्र कुमार, आनंद जायसवाल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें