फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर मूल्यांकन कम करने पर कर अधीक्षक नीरज निलंबित

Sat, 03 Aug 2019 01:34 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Tax Superintendent Neeraj suspended on reducing home tax assessment
विज्ञापन
गृहकर मूल्यांकन को कम करने की गड़बड़ी करने वाले नगर निगम के कर निरीक्षक नीरज कुमार सिंह को शासन ने निलंबित कर दिया है। निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. काजल ने नगर आयुक्त की संस्तुति पर शुक्रवार को उनके निलंबन का आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन

शासन के आदेश के मुताबिक सिविल लाइंस में एपी मार्ग स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान नैवेद्यम का वार्षिक गृहकर मूल्यांकन 3 लाख 85 हजार 700 रुपये किया गया था। इसे अप्रैल 2008 से प्रभावी कर बिल भी भवन स्वामी सुरेश चंद्र गुप्ता को जारी किया गया। आरोप है कि पालिका राजस्व सेवा संवर्ग के कर निरीक्षक नीरज कुमार सिंह ने उक्त मकान का पुन: मूल्यांकन 21,622 रुपये निर्धारित कर एक अप्रैल 2014 से प्रभावी करने का काम किया।


शिकायत पर नगर आयुक्त डॉ. उज्ज्वल कुमार ने मामले की जांच कराई तो पुन: मूल्यांकन में गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने 23 जुलाई को निकाय निदेशालय को इसकी जानकारी देते हुए कार्रवाई की संस्तुति की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए निदेशक निकाय डॉ. काजल ने कर निरीक्षक नीरज कुमार सिंह को निलंबित करने का आदेश जारी किया। उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के लिए स्थानीय निकाय निदेशालय में तैनात सहायक निदेशक लेखा उपेंद्र तिवारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें