फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालसन चौराहे पर टप्पेबाजों ने दंपती का नकदी से भरा बैग उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसन चौराहे पर शनिवार को रीवा से आया एक परिवार टप्पेबाजी का शिकार हो गया। टप्पेबाजों ने कार में दंपती से बताया कि उनके पैसे गिर गए हैं। दोनों जैसे ही बाहर निकले, टप्पेबाज उनका बैग लेकर भाग निकले। कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

रीवा के रहने वाले सोहंत राय और उनकी पत्नी शोभा प्रयागराज घूमने आए थे। शनिवार की शाम बालसन के पास उनकी कार पंचर हो गई। ड्राइवर स्टेपनी बदलने लगा। सोहंत और शोभा कार में ही पीछे बैठे थे। उसी समय दो युवक आए और कहा कि उनके पैसे गिरे हैं। सोहंत और शोभा दोनों नीचे उतर गए और सड़क पर देखने लगे। इतनी ही देर में टप्पेबाजों ने शोभा का बैग उड़ा दिया। बैग में 21 हजार तथा अन्य कागजात थे। दोनों लोग जब कार में बैठे तब पता चला कि बदमाशों ने बैग उड़ा दिया है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज एके त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। सीसीटीवी की मदद से टप्पेबाजों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें