फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांडव वेब सीरीज : अमेजन प्राइम की भारतीय प्रमुख अपर्णा पुरोहित को राहत

Thu, 04 Feb 2021 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
तांडव फिल्म का पोस्टर - फोटो : Facebook
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने तांडव वेब सीरीज को लेकर अमेजॉन प्राइम की भारत प्रमुख अपर्णा पुरोहित को राहत देते हुए उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के तहत उत्पीडनात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने अर्पणा की  अग्रिम जमानत अर्जी पर फैसला सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने दिया है। अपर्णा पुरोहित समेत अन्य लोगों  के खिलाफ गौतमबुद्धनगर मे एफ आई आर दर्ज कराई गई है। उनपर हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर  ठेस  पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। याची का कहना है कि सीरीज काल्पनिक हैं। डिस्क्लेमर में पहले से ही लिखा गया है।

दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया है और फैसला आने तक दर्ज आपराधिक मामले के तहत उत्पीड़नात्मक कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें