भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से वेब सीरीज तांडव के निर्माता, निदेशक एवं कलाकारों को गिरफ्तारी करने की मांग की गई है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक तीर्थराज पांडेय ने बुधवार को दारागंज में बैठक कर इस वेब सीरीज को लेकर कहा कि तांडव के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की गई है। सरकार से मांग है कि इस फिल्म को बनाने वाले लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।
जिला संयोजक ने कहा कि हो सकता है कि इस फिल्म को बनवाने में सीमापार डी कंपनी की हो। फिल्में समाज को जोड़ने के लिए बननी चाहिए ना कि तोड़ने के लिए। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा भारद्वाज मंडल की अध्यक्ष अनुपमा पाण्डेय ने कहा की सिर्फ हिंदू धर्म को ही सदैव निशाना बनाया जाता है। अगर तांडव के निर्माता निर्देशक कलाकारों पर ठोस कार्रवाई हो तो दोबारा ऐसी गलती कोई निर्माता-निर्देशक एवं कलाकार नहीं कर पाएगा।
अंत में उपस्थित समस्त सदस्यों ने ऐसे निर्माता-निर्देशक कलाकारों को भगवान वेणी माधव सद्बुद्धि दें, ऐसी कामना कर हर हर महादेव जय श्री राम का उद्घोष किया गया। इस अवसर पर पंडित मधुकर शास्त्री, धर्मराज पाण्डेय, भक्तराज पाण्डेय ,केसी पाण्डेय, विष्णु दयाल श्रीवास्तव, सुरेंद्र श्रीवास्तव, आकाश निषाद, अन्नू गुप्ता, रवि राज, प्रभु राज, कात्यायनी पांडे, दुर्गेश नंदिनी पांडे आदि मौजूद रहे।