फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : लेटे हुए हनुमान जी फोटो को सीने से लगाकर ले गए तमिल यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लेटे हुए हनुमान जी फोटो को सीने से लगाकर ले गए तमिल यात्री
विज्ञापन

0 तमिल संगमम में आए प्रतिनिधियों को भेंट किया गया स्मृति चिह्न
प्रयागराज। काशी तमिल संगमम कार्यक्रम के तहत सोमवार को 10 वां जत्था प्रयागराज पहुंचा। यहां इस दल में आए यात्रियों को भाजपा की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने लेटे हुए हनुमान जी का सचित्र स्मृति चिह्न हर एक सदस्य को भेंट किया। स्मृति चिह्न को माथे से लगाने के बाद कई तमिल यात्रियों ने उसे अपने सीने से लगा दिया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी और महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं अन्य पदाधिकारियों ने तमिल यात्रियों पर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

स्वामी नारायण मंदिर में हुए स्वागत कार्यक्रम में एमएलसी सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि काशी तमिल संगमम का आयोजन दक्षिण और उत्तर भारत की संस्कृतियों का मिलन है। प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि तमिल यात्री यहां से अच्छी यादें लेकर जाएं, यही हम सब का प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने सभी प्रतिनिधियों को अंगवस्त्रम पहना कर स्वागत करते हुए कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक भारत श्रेष्ठ भारत की कल्पनाओं को साकार करेगा। इसके पूर्व तमिल यात्रियों ने संगम स्नान के बाद लेटे हुए हनुमान, अक्षय वट, शंकर विमान मंडपम मंदिर आदि का दर्शन किया। स्वामी नारायण मंदिर में भोजन के बाद सभी चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचे। वहां सभी ने ग्रुप फोटो भी खिंचवाएं। इस अवसर पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, वरुण केसरवानी, राजू पाठक, राजेश केसरवानी, तीर्थराज पांडे, अनुपमा पांडे, रोहित पप्पू पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें