फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : इलाहाबाद विवि में बनेगा सेमिनार हॉल, लेक्चर थिएटर

विज्ञापन
विज्ञापन
इविवि में बनेगा सेमिनार हॉल, लेक्चर थिएटर कॉम्पलेक्स
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के विज्ञान संकाय में कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव ने सोमवार दो भवनों की आधारशिला रखी। इसके साथ ही कुलपति के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर विजयनगरम हॉल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नव नियुक्त शिक्षकों का स्वागत भी किया गया।
विज्ञान संकाय में पहला भवन रसायन विज्ञान विभाग का एनेक्सी हैं, जिसमें एक बड़ी प्रयोगशाला, लेक्चर थिएटर कम सेमिनार हॉल, लाइब्रेरी और तकरीबन डेढ़ सौ छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए दो कक्षाएं होंगी। दूसरी इमारत में लेक्चर थिएटर कॉम्पलेक्स होगा, जहां डीन ऑफिस और शिक्षकों के लिए चेंबर का प्रावधान भी होगा।
विज्ञापन

दूसरी ओर, विजयनगरम हॉल में एक अन्य कार्यक्रम के दौरान संघटक कॉलेजों के प्राचार्यों ने कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने पर उन्हें गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कुलपति ने कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में इविवि का कार्यभार संभाला था। कोराना के कारण विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो गईं थीं और विश्वविद्यालय में सिर्फ 100 स्थायी शिक्षक थे।
विज्ञापन

अब स्थायी शिक्षकों की संख्या 300 से अधिक पहुंच गई है। शिक्षकों से कहा कि आप यह मत सोचिए कि विश्वविद्यालय ने आपको क्या दिया, बल्कि यह सोचिए कि आप विश्वविद्यालय को क्या दे सकते हैं। कुलपति ने फीस वृद्धि के मुद्दे पर कहा कि सौ बरसों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में फीस नहीं बढ़ी थी। सौ वर्षों बाद फीस वृद्धि की गई है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें