छतनाग स्थित हरिश्चंद्र अनुसंधान संस्थान (एचआरआई) में रविवार को परमाणु ऊर्जा विभाग की ओर से मध्य भारत में अनुसंधान-उन्मुख वातावरण को बढ़ावा देने के लिए प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दो श्रेणियों में विभाजित करके आयोजित की गई। यह परीक्षा एमपी बिरला शिक्षा भवन इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा के प्रथम पाली में प्रयागराज और आसपास के विभिन्न स्कूलों के 255 छात्र-छात्राओं में से 186 ने प्रतिभाग किया। दूसरी पाली में 262 छात्र-छात्राओं में से 181 ने प्रतिभाग किया। परीक्षा का परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।