फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौवीं, ग्यारहवीं में 10 जनवरी तक लें प्रवेश, बोर्ड ने अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ाई

विज्ञापन
Take admission in ninth, eleventh till January 10, the board extended the date of advance registration
विज्ञापन
प्रयागराज। यूपी बोर्ड ने वर्तमान शैक्षिक सत्र में नौवीं और ग्यारहवीं में प्रवेश की तिथि 10 जनवरी तक बढ़ा दी है। यूपी बोर्ड सचिव की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्कूल नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं का अग्रिम पंजीकरण 10 जनवरी तक कर सकेंगे। प्रधानाचार्य 50 रुपये अग्रिम पंजीकरण शुल्क प्रति छात्र की दर से 10 जनवरी तक बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर चालान को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के सचिव ने प्रधानाचार्यों से कहा है कि छात्रों की फोटोयुक्त नामावली बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने के लिए 15 जनवरी तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध करा दें। यूपी बोर्ड ने इससे पहले 23 दिसंबर को ही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने की तिथि पांच जनवरी तक बढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें