फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रहीं टीपीएस की प्रधानाचार्या कावेरी अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) की प्रधानाचार्या कावेरी अधिकारी का रविार भोर में ह्दय गति रुक जाने से निधन हो गया। कावेरी का गत एक माह से अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

वह लगातार 16 वर्षों तक अतरसुइया स्थित टीवीव की प्रधानाचार्यारहीं। सेंट मेरी कॉन्वेंट स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा की शुरुआत की और बारहवीं के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग में से परास्नातक, एलएलबी और केपी ट्रेनिंग कॉलेज से एलटी करने के बाद महर्षि पतंजलि स्कूल से शिक्षिका के रूप में अपने कॅरियर की शुरुआत की।
वर्ष 2004 में उन्होंने टीपीएस की प्रधानाचार्या के रूप में चार्ज संभाला और इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनके कार्यकाल में शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए। उन्हें 2015 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान भी दिया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई क्षेत्रीय अधिकारी रणवीर सिंह ने कावेरी अधिकारी के आकस्मिक निधन को विचलित करने वाली खबर बताया है। उनका कहना है कि ऐसी प्रखर प्रधानाचार्या की कमी हम सभी को हमेशा खलती रहेगी।
उधर, रविवार सुबह रसूलाबाद घाट पर कावेरी अधिकारी का अंतिम संस्कार किया गया।
उनकी अंतिम यात्रा में नगर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, स्कूलों के प्रधानाचार्य आदि शामिल हुए।
इस दौरान सीबीएसई इलाहाबाद की क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोरा, न्यायमूर्ति अरुण टंडन, पूर्व कमिश्नर बादल चटर्जी समेत राजीव खन्ना, अमित खन्ना, डॉ. आरके टंडन, गौरांगना खन्ना आदि मौजूद रहे। सोमवार सुबह 9.30 बजे विद्यालय में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें