फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू की गिरफ्त में महिला और नाबालिग

Tue, 03 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू बीमारी के दो और मामले सामने आए हैं। एसजीपीजीआई की जांच में कर्नलगंज निवासी नाबालिग व राजरूपपुर निवासी महिला में स्वाइन फ्लू बीमारी की पुष्टि हुई है। एसजीपीजीआई की रिपोर्ट मिलते ही सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों मरीजों के घर पर पहुंची। पीड़ितों को तमाम जरूरी दवाइयां देने के साथ ही उन्हें घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


 स्वाइन फ्लू टास्क फोर्स टीम ने तीन दिन पहले आशंका के आधार पर सर्दी, जुकाम व बुखार से पीड़ित तीन मरीजों के नमूने लेकर जांच के लिए एसजीपीजीआई भेजे थे। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सीएमओ डॉ. पद्माकर सिंह ने मरीजों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मरीजों का इलाज किया जा रहा है। बीमारी और न फैलने पाए इसके लिए मरीजों के साथ साथ परिजनों को भी जरूरी हिदायत दे दी गई है। मरीजों को घर में ही एक कमरे में ‘आइसोलेट’ कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व ट्रिपल आईटी की बीटेक छात्रा व नैनी निवासी युवक में स्वाइन फ्लू होनेे की पुष्टि हो चुकी है। छात्रा लखनऊ गई तो बीमारी की पुष्टि हुई जबकि युवक बाहर से यहां आया था। संभावना है कि संक्रमण बाहर से ही आया। सीएमओ का कहना है कि बीमारी से बहुत अधिक डरने की जरूरत नही है। विभागीय स्तर पर सारे इंतजाम किए गए हैं। जिस मरीज में भी बीमारी की आशंका हो रही है उसने नमूने लेकर तत्काल एसजीपीजीआई भेजकर जांच कराई जा रही है। विभागीय स्तर पर अब तक दो दर्जन मरीजों की जांच कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें