फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डिवाइडर से टकराकर पलटी स्विफ्ट कार, एक की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस एजी ऑफिस के पास बुधवार देर रात तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में मुट्ठीगंज निवासी आदित्य (20) की मौत हो गई। जबकि एक युवती समेत तीन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को एसआरएन में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे की है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित एजी ऑफिस के हरीश ढाबा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार दो से तीन बार पलटी खाकर 50 मीटर दूर तक घसीटती चली गई। कार में चार लोग सवार थे। सभी लहूलुहान हो गए।
आसपास के लोगों ने घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां आदित्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आदित्य अपने तीन दोस्त अभय, तालीब और पूर्वी के साथ कार में सवार होकर बुधवार रात सिविल लाइंस क्षेत्र में गया था।
विज्ञापन

देर रात सभी वापस घर लौटने लगे। एजी ऑफिस के पास पहुंचते ही अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं, सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि मृतक और घायलों के घरवाले को हादसे की सूचना दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें