फोटो परिचय नवाबगंज 03 कौड़िहार में मिठाई की दुकानों पर भीड़
भाई-बहन के अटूट रिश्ते का त्योहार रक्षाबंधन बृहस्पतिवार शाम बाजार में रंगीन हो गया। महंगाई के बावजूद बहनों ने खूब खरीदारी की। रक्षा सूत्र से अधिक भीड़ मिठाई की दुकानों पर देर रात तक रही। पिछले रक्षाबंधन की तुलना में इस बार मिठाइयां 10 से 20 फीसदी महंगी रहीं। जयपुर की डोरी और सोहन पापड़ी बहनों को अधिक पसंद आईं। शगुन देने के लिए साड़ी की दुकानों पर भी देर रात तक भीड़ लगी रही। कारोबारी ने बताया कि चीनी और खोए की कीमतें बढ़ने से मिठाई की कीमत बढ़ी है। थाना प्रभारी नवाबगंज पंकज अवस्थी पुलिस कर्मियों के साथ बाजार में गश्त करते रहे।