फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : हाईकोर्ट बार की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आज, तेलंगाना के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Tue, 03 Nov 2026 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में शाम चार बजे होने वाले समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, इलाहाबाद की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। हाईकोर्ट के क्रिकेट ग्राउंड में शाम चार बजे होने वाले समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता व राज्यसभा सदस्य राधाकांत ओझा विशेष आमंत्रित अतिथि होंगे

विज्ञापन


हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 17 सितंबर को संपन्न हुए थे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन व सदस्य वीके सिंह, वीपी श्रीवास्तव, सीएल पांडेय और ओपी सिंह के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी भी मौजूद रहेंगे। समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट और लखनऊ खंडपीठ के न्यायमूर्ति, रजिस्ट्री के वरिष्ठ अधिकारी, प्रयागराज के विभिन्न बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव व कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम की जानकारी संयुक्त सचिव प्रेस (निर्वाचित) कपिल देव यादव ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें