Prayagraj News : व्यापारी महासम्मेलन में बोलते मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के तीसरे एवं आखिरी दिन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। मोदी और योगी सरकार में ही व्यापारी सुरक्षित है।
सिविल लाइंस स्थित पृथ्वी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्र देव ने कहा कि जब भाजपा की सरकार नहीं थी, तब के दिन याद कीजिए। उस दौरान सरेआम व्यापारियों का अपहरण, लूट, छिनैती आदि की जाती थी। अब यूपी बदल गया है। अब बेटियां आधी रात को भी अकेली निकलती हैं तो उन्हें डर नहीं लगता। क्योंकि प्रदेश में योगी सरकार है। अब प्रदेश की छवि ऐसी हो गई है कि देश के उद्योगपति यहां निवेश करने लगे हैं। वैश्य समाज के नेताओं ने कहा है कि राजनीतिक भागीदारी बढ़ाई जाए। टिकट दिलाने में मदद की जाए। इसलिए मैं इस मंच से वादा करता हूं कि वैश्य समाज के लोगों की पूरी मदद की जाएगी।
Prayagraj News : व्यापारी महासम्मेलन में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का स्वागत किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके पूर्व वैश्य महासम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. गिरीश संघी ने कहा कि वैश्य समाज के बिखराव को खत्म करना होगा। इसके लिए हमें एकता दिखानी होगी। एकजुट होने से ही हमें हमारा हक मिलेगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया ने कहा कि अब समाज राजनीतिक भागीदारी लेकर ही मानेगा। कार्यक्रम में सांसद प्रतापगढ़ संगम लाल गुप्ता ने कहा कि समाज के युवा आगे आएं, क्योंकि भाजपा उन्हें मंच देने को तैयार है।
Prayagraj News : व्यापारी महासम्मेलन में मौजूद मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला।
इस अवसर पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारा किशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार में आगे जातीय जनगणना होने वाली है। वहां सभी उप जातियों से कहा गया है कि वह नाम के आगे वैश्य लगाएं। कार्यक्रम में विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, विदुप अग्रहरि आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर विशिट अतिथियों को गदा भेंट करने के साथ ही 51 किलो की माला पहनाई गई। कार्यक्रम में विजय गुप्ता, शशि वार्ष्णेय, सुशांत केसरवानी, मनीष गुप्ता, लालू मित्तल, पदुम जायसवाल, सतीश केसरवानी, अमर वैश्य मुन्ना भैया, प्रमिल केसरवानी आदि मौजूद रहे।